Twitter कि चिड़िया बनी कुत्ता – एलन मस्क

चिड़िया बनी कुत्ता

एलन मस्क ने micro blogging site twitter के logo पर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया। उन्होंने Twitter का logo बदल दिया। नीली चिड़िया को  हटाकर एक डॉग को Twitter का logo बनाया है। मस्क ने एक tweet में एक user से कहा कि जैसा आप लोगो से वादा किया था, वह पूरा कर दिया हैं । हालांकि ये बदलाव अभी केवल web version पर नजर आ रहा है mobile version पर अभी यह दिखाई नहीं दे रहा हैं।

musk ने पिछले साल अक्टूबर में twitter को खरीद लिया था। इसके बाद भी लगातार कई और भी बड़े काम करने से मस्क ज्यादा फेमस होने लगे। एलन मस्क ने twitter पर ब्लू टिक के लिए चार्ज लगाया उसके बाद कई employees को कंपनी से निकाला और CEO पराग अग्रवाल को भी हटा दिया।  

software engineer billy marcus और jackson palmer ने 2013 में बिटकॉइन जैसी अन्य cryptocurrency का मजाक उड़ाने के लिए dodgecoin की शुरुआत की थी। 

एलन मस्क कई बार  इसे अपनी Favorite cryptocurrency बता चुके हैं। मस्क ने dodgecoin के सपोर्ट में फरवरी 2022 में भी कई tweet किए थे। उस टाइम उन्होंने पहले tweet में सिर्फ ‘DOGE’ लिखा था।

दूसरे tweet में मस्क ने लिखा था- “dodgecoin is the logo’s crypto  no high, no low only DOGE ”   इसके बाद इस cryptocurrency की कीमत भड़कर पहले से ज्यादा  5 cents हो गई थी। मस्क के tweets से पहले यह 3 cents पर trade कर रही थी।

इसके बाद में दिसंबर 2020 में भी उन्होंने One Word: Doge tweet किया था और इसकी कीमत 20% बढ़ गई थी। अब twitter के नए logo में मस्क ने इस cryptocurrency के डॉग की फोटो का use किया हैं। 

Twitter का logo बदलते ही कई users  हैरान हो गए  और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर कई सवाल करने लगे। एक user ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE tweet करने लगा। users को लगा था कि twitter को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक tweet किया, जिससे ये साफ हो गया कि twitter ने अपना logo बदल दिया है।

Share Now:

Leave a Comment