जीका वायरस क्या है, जानिए इसके लक्षण और उपाय ( What is Zika Virus in Hindi )

What is Zika Virus in Hindi – जीका एक ऐसी बीमारी है जो वायरस से होती है। यह एडीज मच्छरों (Aedes Aegypti & Aedes Albopictus) से फैलता है जो दुनिया के कई हिस्सों में मौजूद हैं। यह एडीज मच्छरों के कारण होता है, यह एक जीव होता है, जो लोगो की कोशिकाओं में खुद की प्रतियां बनाता है। ज़्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें यह जीका वायरस है। इस वायरस के लक्षण बहुत हल्के होते हैं।

अगर कोई गर्भवती ( Pregnant ) महिला जीका वायरस से Infected है, तो वह भ्रूण  में भी वायरस दे सकती है। इससे जन्म देते समय काफी समस्याएं हो सकती हैं और साथ ही जन्म हुए बच्चे में Improper Brain Development और Visual Related समस्याएं होने की संभावना शामिल रहती है। 

ज़ीका वायरस क्या है? ( What is Zika Virus in Hindi )

जीका वायरस या जीका बुखार एक बीमारी है जो कुछ खास तरह के मच्छरों  (Aedes Aegypti & Aedes Albopictus) से होती है। जीका के लक्षण सभी लोगो में ना दिखकर सिर्फ 5 Infected लोगो में से केवल 1 इंसान में ही बीमारी के लक्षण दिखते हैं। जीका फैलाने वाले मच्छर दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं। अमेरिका, कैरिबियन, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में जीका का प्रकोप देखा गया है। ज़ीका वायरस  एक प्रकार का फ्लेविवायरस (आमतौर पर मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक आरएनए वायरस) है। डेंगू बुखार और वेस्ट नाइल Infected पैदा करने वाले वायरस भी फ्लेविवायरस के ही प्रकार हैं। ( What is Zika Virus in Hindi )

TOP 10 BEST PRIVATE HOSPITALS IN JAIPUR

ज़ीका वायरस के लक्षण क्या है ?

जीका के लक्षण ज़्यादा हल्के होने के कारण इसमें संक्रमित 5 लोगो में से केवल 1 व्यक्ति में ही इसके लक्षण दिखाई देंते है। जीका वायरस संक्रमित लोगो में बुखार, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, आँखों में सूजन या लाल हो जाना और शरीर पर उभरे हुए लाल धब्बे यह सब लक्षण दिखते है। लक्षण आमतौर पर कई दिनों से लेकर एक हफ़्ते तक बने रहते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं। जीका वायरस Infected की जांच निदान रक्त (Diagnostic Blood) से की जाती है। ( What is Zika Virus in Hindi )

जीका वायरस के उपाय ( What is Zika Virus in Hindi )

जीका वायरस होने पर मरीज को आराम करना चाहिए। साथ ही काफी ज्यादा Quantity में Liquid चीजे पीनी चाहिए। जब मरीज को बुखार जैसा लगे तो उसे बुखार के लिए एसिटामिनोफेन ( Acetaminophen ) टेबलेट लेनी चाहिए। बाकि ज़ीका वायरस को रोकने के लिए अभी तक कोई टीका या उपचार उपलब्ध नहीं किया है। ( What is Zika Virus in Hindi )

कोरोना वैक्सीन के साइड इफ़ेक्ट को लेकर हो रहे परेशान, तो जानिए AAPKO KONSI VACCINE LAGI HAIN ?

ज़ीका वायरस की शुरुआत  

जीका वायरस की शुरुआत साल 1947 में पीले बुखार पर रिसर्च कर रहे पूर्वी अफ्रीकी Virus Research Institute के scientist रीसस मकाक (एक प्रकार का लंगूर) पर अपना research कर रहे थे। उस बंदर को यह बुखार आया था। इसके बाद नाइजीरिया में साल 1954 में एक इंसान में इसके लक्षण मिले थे। इसके बाद अप्रैल 2007 में इस वायरस का effect पहली बार अफ्रीका, अमेरिका और एशिया में देखने को मिला। लोगो ने पहले इसे डेंगू या चिकनगुनिया की बीमारी समझा, लेकिन जब बीमार लोगों के खून की जांच करवाई, तो उनके खून में जिका वायरस का आरएनए मिला। 

2015 में ब्राजील में एक बड़ी महामारी के रूप में जीका वायरस के Infection और माइक्रोसेफाली पर पहली बार बात की गयी थी। फरवरी से नवंबर 2016 तक WHO ने माइक्रोसेफाली, अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों और जीका वायरस के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया था। अमेरिका क्षेत्रों में और एडीज एजिप्टी मच्छरों वाले क्षेत्रों में जीका वायरस बीमारी मिली थी। 2021 में भारत में जीका वायरस बीमारी का पता चला था। वर्त्तमान में साल 2024 में भारत के महाराष्ट्र पुणे में ज़ीका वायरस के 6 केस मिले, जिनमे 2 मरीज  गर्भवती ( Pregnant ) महिलाये भी मिली है। ( What is Zika Virus in Hindi )

नमक होता हैं सफ़ेद जहर – WHO (WORLD HEALTH ORGANIZATION)

ज़ीका वायरस से कैसे बचे ( What is Zika Virus in Hindi )

  • मच्छरों से खुद को बचाये :- अगर आप किसी ऐसे जगह में जा रहे हैं जहाँ ज़ीका का खतरा है, तो अपने खुले शरीर को कपड़ों से ढँकें और EPA-Registered Insect repellent लगाएँ। साथ ही अपने घर की खिड़कियों पर जाली लगाए और मच्छरदानी के नीचे ही सोयें। अपने घर और घर के आस पास की जगह को साफ़ रखे, जिससे मच्छरों का खतरा ना हो। अपनी शारीरक स्थिति को मजबूत और सही रखने के लिए साफ और ताजा भोजन करे। 
  • गर्भवती महिला अपना विशेष ध्यान रखे :- यदि गर्भवती महिला हैं, तो उन्हें जीका पीड़ित लोगो और जगहों से दूर ही रखना हैं। अगर वो ज़ीका वायरस से effect हो जाएगी, तो इससे भ्रूण में वायरस जाने का खतरा हो जाता है। जीका के कारण बच्चा माइक्रोसेफली जैसी जन्मजात (जन्म के समय मौजूद) स्थितियों के साथ पैदा हो सकता है। इसलिए उन्हें ऐसी जगह और लोगो से दुरी बनाये रखनी चाहिए। 

  • जीका वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें :- अगर आप जीका के जोखिम वाले किसी इलाके या जगहों में जाते हैं, तो इस वायरस से Infected हो सकते हो। इसलिए जीका पीड़ित वाले इलाकों में और भीड़ भरी जगहों पर घूमने नहीं जाना चाहिए। साथ ही ऐसी जगह जहाँ सफाई नहीं हो, या काफी मच्छर हो, उस जगह पर जाने से बचे। कुछ खाने से पहले अपने हाथो को साफ़ करे और कुछ ताजा ही खाये। ( What is Zika Virus in Hindi )

Conclusion :- जीका वायरस आमतौर पर एडल्ट्स और बच्चों के लिए गंभीर नहीं होता है। लेकिन गर्भवती महिला को इस वायरस से ज्यादा खतरा रहता है। जीका से पीड़ित ज़्यादातर लोगों में हल्के लक्षण होते हैं जिनका इलाज घर पर ही किया जा सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखने की जरूरत होती है। ज़ीका वायरस ज्यादा ना फैले इसलिए हम सभी को अपने आस -पास, घरो, ऑफिस, स्कूल सभी जगह सफाई रखनी चाहिए। ( What is Zika Virus in Hindi )   

Share Now:

Leave a Comment