गर्मियों के लिए सबसे अच्छा ज्यूस (Best fruit juice for summer)

Best fruit juice for summer – गर्मियों के मौसम में तेज धूप में लोग परेशान हो जाते है। इतनी धूप और गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इतनी धुप में लोगो को प्यास भी बहुत लगती है, उनको कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स या फ्रिज का पानी पीने लगते हैं। इससे आपके शरीर को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन ये ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। यह सब हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों से बने ज्यूस पीना चाहिए।

फलों के ज्यूस में विटामिन्स और मिनरल्स काफी मात्रा में होते है। फलों का ज्यूस पीने से एनर्जेटिक और तरोताजा हो जाते है। गर्मी में फलो का ज्यूस सबसे ज्यादा सुकून और आराम देता है। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ- साथ यह हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। 

जयपुर में मजेदार एडवेंचर और मनोरंजन खेल की जगह 

1. तरबूज का जूस- Watermelon Juice (Best fruit juice for summer)

गर्मी में तरबूज का ज्यूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। तरबूज में पानी की quantity काफी ज्यादा होती है। इसलिए इसे बॉडी हीलिंग फल भी कहते है। रोजाना तरबूज का जूस पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही, यह वजन कम करने में भी मदद करता है। तरबूज में पोटैशियम, मैग्नीशियम और अमीनो एसिड जैसे मिनरल्स होते है। हर रोज सुबह खाली पेट तरबूज का ज्यूस पी सकते हैं। इससे पूरे दिन  शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज के ज्यूस का स्वाद काफी अच्छा होता है। (Best fruit juice for summer)

2. आम का जूस- Mango Juice (Best fruit juice for summer)

आम ज्यादा तक लोगों का पसंदीदा फल होता है। चिलचिलाती गर्मी में जब कुछ रसीला खाने की इच्छा होती है, तो आम ज्यूस सबसे ज्यादा याद आता है। वैसे तो आम को सीधे काटकर भी खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग आम का शेक या ज्यूस पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में आम का ज्यूस पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी भी दूर होती है। साथ ही, आम का ज्यूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। (Best fruit juice for summer)

आम में डाइटरी फाइबर होता है जो digestion process को बेहतर बनाने में मदद करता है। आम के ज्यूस में एंटीऑक्सिडेंट होता है जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है। गर्मी में शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए आम का ज्यूस पीना चाइये। (Best fruit juice for summer)

3. लीची का जूस- Litchi Juice

लीची एक गर्मियों का फल है। लीची में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लीची का ज्यूस पीना चाइये। लीची खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह digestion सही रखता है। यह ब्लडप्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। गर्मियों में लीची का ज्यूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसको पीने से स्किन पर भी निखार देखने को मिलता है। अगर गर्मी में कुछ मीठा पीने की इच्छा हो रही है, तो लीची का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। (Best fruit juice for summer)

भारत में गर्मियों में घूमने की 5 BEST DESTINATION 

4. अनानास का जूस- Pineapple Juice

गर्मी के मौसम में अनानास का ज्यूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।  रोजाना अनानास का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेट और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इस ज्यूस को सुबह खाली पेट पीने से पूरे दिनभर तरोताजा रह सकते हैं। अनानास का स्वाद काफी अच्छा होता है।  इसे फ्रूट चाट और स्मूदी बनाकर भी पी सकते है। अनानास के रस में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी quantity में होते है।  (Best fruit juice for summer)

अनानास के ज्यूस से digestion में और अच्छी स्किन करने में मदद होती है। अनानास ज्यूस बहुत स्वाद होता है। गर्मी में ठंडा -ठंडा अनानास ज्यूस पीने में बड़ा मजा आता है। साथ ही, यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। (Best fruit juice for summer)

5. बैरीज का जूस- Berries Juice

          गर्मियों में बैरीज ज्यूस काफी फायदेमंद होती है। गर्मियों में रसभरी, ब्लूबैरी, ब्लैकबेरी जैसे फल खा सकते हैं। गर्मियों में बैरीज का ज्यूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बैरीज में पानी की quantity काफी ज्यादा होती है। ऐसे में बैरीज का ज्यूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। बेरीज में पॉलीफेनोल होता हैं, पॉलीफेनोल से हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। बेरीज मे मौजूद एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को भी कम करने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट, तरोताजा और एनर्जेटिक रखने के लिए रोजाना बैरीज का जूस पी सकते हैं। बैरीज ज्यूस पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। 

WHY HEALTHY LIFESTYLE IS IMPORTANT BRAINLY ?

Conclusion :– गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज, अनानास, लीची, बैरीज और आम का ज्यूस पी सकते हैं। इन फलों में पानी की quantity जयादा  होती है। ऐसे में इन फलों का ज्यूस पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेट रखती है। गर्मी से राहत पाने के लिए ये ज्यूस बहुत फायदेमंद होते  है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों से बने ज्यूस ही पीना चाहिए। यह ज्यूस हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही, इन ज्यूस के सेवन से गर्मी में राहत मिलती है। (Best fruit juice for summer)

Share Now:

Leave a Comment