होली खेलने के बाद आपके बाल और स्किन हो गए हैं रंगीन तो रंग हटाने के लिए आजमाएं देसी तरीके (Holi ka Colour kaise hataye)

Holi ka Colour kaise hataye

Holi ka Colour kaise hataye- रंगों के इस होली के त्यौहार में सभी लोग एक-दूसरे को खूब रंग लगाते हैं, इस दिन लोग एक दूसरे के गुलाल और तरह-तरह के रंगो को लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। लेकिन बाजार में कई ऐसे केमिकल युक्त रंग होते है जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं। समस्या तब आती है जब होली के रंग स्किन और बालो से छूट नहीं पाते हैं।  ऐसे में लोग अलग-अलग नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं।  लेकिन आज हम आपको ऐसे तरीके बताने वाले हैं  जिसकी सहायता से आप घर बैठे अपने बालो और शरीर के दूसरे हिस्सों से आसानी से होली का रंग निकाल पाएंगे। (Holi ka Colour kaise hataye)

केमिकल वाले रंग लगाने की वजह से स्किन पर इसके साइड एफेक्ट सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। और ज्यादातर उन लोगो की त्वचा को बहुत नुकसान होता है, जिनकी स्किन सेंसेटिव होती है। होली के ये कैमिकल वाले रंग आपकी शरीर की स्किन के साथ साथ आपके बालों और स्कैल्प के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।  होली खेलने के बाद लोग बालों से रंग हटाने के लिए कई तरह के शैम्पू, साबुन हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे कुछ भी फायदा नहीं होता है।

केमिकल युक्त चीजों को Use करने से अच्छा है कि आप कुछ नेचुरल Home Remedies बालों में ट्राई करके देखें। इससे स्कैल्प और बालों को नुकसान नहीं होगा।  बालों से होली का कलर हटाने के लिए देसी नुस्खे और टिप्स आपको बताये गए है – (Holi ka Colour kaise hataye)

बालों से होली का रंग हटाने के लिए 1st  घरेलू और Natural तरीका। (Holi ka Colour kaise hataye)

  • यदि आपने पानी वाले रंग से होली खेला है या फिर किसी ने आपके बालों में भर-भरकर गुलाल लगा दिया है तो इसे हटाने के लिए बार-बार शैम्पू ना लगाएं।  
  • आप एक बार शैम्पू लगाकर घर का बना दही और बेसन का हेयर मास्क लगाएं।  
  • इससे बालों और स्कैल्प को लाभ होगा गुलाल में लेड होता है, जो स्कैल्प पर चिपक सकता है। 
  • शैम्पू लगाते समय अधिक तेजी से स्कैल्प को ना रगड़ें। 
  • आप 2-3 तीन चम्मच बेसन में 3-4 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे। 
  • इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 
  • फिर हल्के हाथों से रब करते हुए पानी से बालों को साफ करें। 
  • इससे रंग तो निकलेगा ही, बालों को भी पोषण मिलेगा। 
  • आप दो से तीन दिन इस पेस्ट को लगा सकते हैं। 

जानिए 2024 में महिलाओ के लिए बेस्ट सरकारी योजनाएं (Mahilao Ke Liye Best Sarkari Yojna)

बालों से होली का रंग हटाने के लिए 2nd घरेलू और Natural तरीका। (Holi ka Colour kaise hataye)

  • बालों से होली का रंग हटाने के लिए आप तिल का तेल भी लगा सकते हैं। 
  • इसके लिए तिल का तेल 2 चम्मच लें। 
  • फिर इस तेल को हल्का गर्म कर लें। 
  • अब इसमें एक अंडे का सफेद वाला हिस्सा डाल दें। 
  • इसे मिक्स कर लें और स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। 
  • आपके बाल लंबे हैं तो अधिक मात्रा में इस हेयर मास्क को तैयार करें, ताकि हर तरफ अच्छी तरह से लग जाए। 
  • इसे 20 मिनट रखने के बाद पानी से साफ कर लें। 
  • थोड़ी देर बाद या अगले दिन हर्बल शैम्पू से बालों को साफ करें। 

दही से बालो में लगा रंग कैसे हटाए -(Holi ka Colour kaise hataye)

  • होली कलर्स हटाने के लिए आप दही से बना हेयर मास्क स्कैल्प और बालों में अप्लाई कर सकते हैं। 
  •  दही को अच्छी तरह से फेंट लें और इसे अपने बालो में अप्लाई करें।  
  • 30 मिनट छोड़ने के बाद नॉर्मल पानी से बालों को वॉश कर लें।  
  • दही प्राकृतिक क्लिंजर की तरह असर दिखाता है, जिससे रंग आसानी से उतर सकते हैं। बालो में दही लगाने से बालों को काफी पोषण मिलता है।  इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है और साथ ही रूसी की समस्या भी दूर होती है।  

बालों से होली का रंग हटाने के लिए 3rd  घरेलू और आसान तरीका। (Holi ka Colour kaise hataye)

बालों से रंग हटाने के लिए आप 1 चम्मच वाइट सिरका, थोड़ा सा कच्चा दूध, 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन और हर्बल या माइल्ड शैम्पू 1 चम्मच मिक्स करके स्कैल्प और हेयर में अच्छी तरह से लगाएं।  अब पानी से बालों को अच्छी तरह से साफ करें। आपके बालो में लगा रंग आसानी से उतर जाएगा। (Holi ka Colour kaise hataye)

बालों में आप एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में कूलिंग एफेक्ट होता है।  ये रंग के कारण होने वाले स्कैल्प में जलन, इचिंग को कम कर सकता है।  

  • एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। 
  •  इसे स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। 
  •  थोड़ी देर छोड़ने के बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ कर लें। 

अपने नाम की ज़मीन का कैसे पता करे  (Check Land Record Online 2024) (Apne Name Ki Jamin Kaise Pata Kare)

होली खेलने से पहले आजमाएं ये तरीका जिस से बालो में न जमे रंग (Holi ka Colour kaise hataye)

यदि आप चाहते हैं कि आपके स्कैल्प और बालों में कलर जिद्दी दाग की तरह ना लग जाए तो इसके लिए सरसों या नारियल का तेल होली खेलने से पहले ही लगा लें।  इससे स्कैल्प पर लगा रंग हटाने में आसानी होगी।  आप माइल्ड शैम्पू से बालों को साफ कर सकते हैं। (Holi ka Colour kaise hataye)

आइये अब जानते है की होली का रंग स्किन से कैसे निकाले? (Holi ka Colour kaise hataye)

  1.  फेस पैक और ग्लिसरीन का पेस्ट
  • चेहरे से होली का रंग निकालने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन का पेस्ट बना लें। 
  • इसको चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करके इसे धो लें।  
  • आपके चेहरे से रंग पूरी तरह उतर जाएगा।   
  • आप ग्लिसरीन की जगह संतरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  1.  एलोवेरा और नींबू
  • होली खेलने के बाद आप एलोवेरा और नींबू के रस का एक पेस्ट बना लें।  
  • हल्के हाथों से उसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर धो लें। 
  • आपके चेहरे से काफी हद तक रंग हट जाएगा। 
  1. इस घरेलू स्क्रब का करें इस्तेमाल  (Holi ka Colour kaise hataye)
  • होली के रंग को स्किन से उतारने के लिए आप स्क्रब का भी Use कर सकते हैं।  
  • इसके लिए आपको 1 चम्मच चोक, 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच चावल पाउडर और खस-खस के बीज लेने होंगे इन्हें कुछ शहद और टमाटर के रस में मिला लें।  
  • जिसके बाद इसे उस जगह पर अप्लाई करें जिस जगह का आपको रंग उतारना है।  
  • इसे हलके हाथों से कुछ देर तक मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें। 
  • आपकी स्किन का रंग आसानी से साफ हो जायेगा। 

WhatsApp चैनल के Followers  कैसे बढ़ाये ? (WhatsApp Channel Ke Followers Kaise Badhaye)

Share Now:

1 thought on “होली खेलने के बाद आपके बाल और स्किन हो गए हैं रंगीन तो रंग हटाने के लिए आजमाएं देसी तरीके (Holi ka Colour kaise hataye)”

Leave a Comment