जानिए किस वजह से हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन  (Microsoft Server Down hone ki vajah)

Microsoft Server Down hone ki vajah- आज शुक्रवार को दुनियाभर में  माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप पड़ गया है। इसकी वजह से ऑफिस, एयरपोर्ट, शेयर मार्केट समेत कई सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा हैं। लेकिन अभी तक लोगो को यह नहीं पता की किस वजह से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का सर्वर डाउन हुआ हैं। वैसे तो कभी कुछ टेक्निकल समस्याओ के कारण सर्वर में कुछ प्रॉब्लम आ जाती हैं जिसकी वजह से सिस्टम काम करना बंद कर देते हैं।

सर्वर डाउन होने की वजह से कंपनियों में दोपहर करीब बारह बजे कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए।  ये गड़बड़ी लगातर काफी देर तक देखने को मिली।  इस बीच कई बार कर्मचारी के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुआ लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर शट डाउन हो गया।  माइक्रोसॉफ्ट में ये गड़बड़ी दुनिया भर की कई जानी-मानी कंपनियों में देखा गया है।  इसका असर एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा है।  एयर इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है।  

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सर्वर डाउन होने  का जिम्मेदार क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को माना जा रहा है।  यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है।  कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट फाल्कन (CrowdStrike Falcon) में दिए गए अपडेट के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है।  क्राउडस्ट्राइक ने कहा है कि उसने यह अपडेट वापस लेना शुरू कर दिया है। (Microsoft Server Down hone ki vajah) 

क्राउडस्ट्राइक जल्दी ही करेगी इस समस्या का हल (Microsoft Server Down hone ki vajah) 

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया था कि उसकी क्लाउड सर्विसेज ठीक होती जा रही हैं।  हालांकि, कंपनी ने कहा है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि इस समस्या के लिए क्राउडस्ट्राइक ही जिम्मेदार है।  (Microsoft Server Down hone ki vajah)

माइक्रोसॉफ्ट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है।  हालांकि घंटों बाद भी दुनिया भर में गड़बड़ी बढ़ने की खबरें आ रही हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से दुनियाभर के कंप्यूटर्स पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ आ गई थी।  उधर, क्राउडस्ट्राइक ने अपने मैसेज में कहा कि वह समस्या को ठीक करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।  कई एयरलाइन, ब्रॉडकास्टर्स, स्टॉक एक्सचेंज, टेलीकॉम फर्म और बैंक इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। (Microsoft Server Down hone ki vajah) 

दुनिया भर में कहां-कहां पड़ा माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर का असर (Microsoft Server Down hone ki vajah) 

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमान सेवा प्रभावित 
  • मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों में देरी
  • एयर इंडिया ने अडवाइजरी की जारी
  • हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन
  • स्पेन में भी विमान सेवाओं पर असर
  • ब्रिटेन में स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण बंद
  • लंदन स्टॉक एक्सचेंज में तकनीकी दिक्कत
  • ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने आपात बैठक बुलाई

क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन को माना जा रहा जिम्मेदार (Microsoft Server Down hone ki vajah) 

क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है।  इसकी स्थापना साल 2011 में जॉर्ज कुर्ट्ज, दिमित्री अल्पेरोविच और ग्रेग मर्स्टन ने की थी। यह कंपनी कई बड़े साइबर अटैक का सामना कर चुकी है।  कंपनी ने साल 2013 में अपना फाल्कन प्रोडक्ट लॉन्च किया था।  इस प्रोडक्ट में दिए गए अपडेट को ही माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या का जिम्मेदार माना जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।  खराबी का पता लगाने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने भी वर्ल्ड वाइड आउटेज की पुष्टि की है। माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट हैं। 

रॉयल एनफील्ड की नई बाइक का पावर और कीमत देखकर  लोग हुए परेशान (Royal Enfield Guerrilla 450 Price In Hindi)

जानिए Three M Paper Boards IPO कंपनी के बारे में

Leave a Comment