10 आसान कार्डिओ एक्सरसाइज (10 Easy Cardio Exercises) 

10 Easy Cardio Exercises

10 Easy Cardio Exercises- एक्‍सरसाइज तो सभी फायदेमंद होती हैं, लेकिन कार्डियो एक्‍सरसाइज तनाव कम करने और कैलोरी बर्न करने में काफी फायदेमंद होती है। अक्‍सर लोगों को लगता है कि वर्कआउट करने के लिए जिम जाना जरूरी है। लोगों को लगता है कि जिम जैसा वर्कआउट घर पर नहीं हो सकता क्‍योंकि घर में जिम जैसी मशीनें उपलब्‍ध नहीं हैं। लेकिन घर में भी बिना मशीनों के एक्‍सरसाइज करके फिट रहा जा सकता है।

कार्डियो एक्‍सरसाइज से आप आसानी से घर पर वर्कआउट कर सकते  है। फेफड़े, किडनी, लीवर में लाभ के अलावा कार्डियो एक्‍सरसाइज करने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना 30 मिनट कार्डियो एक्‍सरसाइज करने से वजन कंट्रोल के साथ  ही दिल की बीमारियों की संभावना को 50% तक कम  किया जा सकता है। (10 Easy Cardio Exercises) 

1. सूर्य नमस्कार :- (10 Easy Cardio Exercises) 

कार्डियो एक्‍सरसाइज मे सूर्य नमस्कार सबसे बेहतर एक्‍सरसाइज है। यह एक्‍सरसाइज पूरे शरीर को हेल्थ और फिट रखती है। इस योगासन में 12 प्रकार के आसन होते हैं। जिसमें प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचलानासन, अधो मुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार , भुजंगासन, अधो मुख श्वानासन/ पर्वतासन, अश्व संचलानासन, हस्तपादासन है। सूर्य नमस्कार को 5 से 10 मिनट तक करना काफी होता है।

THE BENEFITS OF EXERCISE THAT MAKES YOU FIT

2. जंपिंग जैक :- 

कार्डियो एक्‍सरसाइज में जंपिंग जैक सबसे जरुरी एक्सरसाइज है। जंपिंग जैक से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, साथ ही इस एक्‍सरसाइज से बॉडी शेप में और थाई स्‍ट्रॉन्ग होती हैं।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपनी टांगों और कंधों को स्ट्रेच करना होता हैं, ताकि इसे आसानी से किया जा सके। उसके बाद हवा में जितना ऊंचा कूद सकते हैं, उतना कूदना है। कूदते समय अपने पैरों को थोड़ा-सा खोलकर और हाथों को शरीर से दूर फैलाते हुए सिर से ऊपर ले जाना होता है। हाथ ऊपर की तरफ सीधे रहने चाहिए। कूदते हुए पैरों को आपस में मिलाकर और हाथों को भी शरीर से दूर फैलाते हुए नीचे लाना होता है। इसे तेजी से करने पर ही फायदा होता है।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

WHY HEALTHY LIFESTYLE IS IMPORTANT BRAINLY ?

3. क्रॉस जैक :- 

इस एक्सरसाइज को करने से थाई, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स पर जमा एक्‍सट्रा चर्बी को कम किया जा सकता है। क्रॉस जैक भी कैलोरी बर्न करने में फायदेमंद है। अपनी टांगों को थोड़ा फैलाकर और उछलना होता है। जब वापस नीचे की तरफ आएं, तो पैरों को एक-दूसरे से क्रॉस करते हुए जमीन पर रखना है। एक्‍सरसाइज के दौरान अपने हाथों को कमर के पास ही रखें और कोशिश करें कि जब उछलें, तो सांस अंदर लें और पैरों को क्रॉस करते हुए नीचे आने पर सांस छोड़ें।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

4. स्पॉट जॉग्स :-

इस एक्‍सरसाइज में एक जगह खड़े होकर दोनों टांगों को घुटने से मोड़ते हुए एक-एक कर ऊपर लेकर आना होता है। साथ ही हाथों को तेज-तेज चलाना भी जरूरी है, ताकि ह्रदय की गति बढ़ सके। यह एक्‍सरसाइज जॉगिंग की तरह एक जगह खड़े होकर धीरे-धीरे भी कर सकते हैं।

5. स्केटर स्क्वाड :- 

इस एक्‍सरसाइज में सीधे खड़े होकर एक पैर को जमीन पर मजबूती से सटाते हुए दूसरे पैर के घुटने को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकना है। अगर दांया पैर पीछे है तो दांए हाथ को आगे और दूसरे हाथ को आगे की ओर होना चाइये। करीब 15-20 बार एक पैर से से करने के बाद दूसरे पैर से करें। स्केटर स्क्वाड करने से बॉडी शेप balanced और Muscles भी ठीक रहते है।  (10 EASY CARDIO EXERCISES)  

6. जम्प लंज :-

 जम्प लंज एक्‍सरसाइज में दोनों हाथों की कोहनियों को मोड़ते हुए कमर के पास लाकर और फिर दायां पैर आगे निकालते हुए झुकना होता है, यह पोजीशन बिल्कुल उसी तरह होगी जैसे हम दौड़ने के लिए तैयार होते हैं। अब जितना ऊपर उछल सकते हैं उछलना होता है। वापस नीचे आते समय बाएं पैर को आगे लाते हुए उसको  मोड़कर और दाएं पैर को पीछे ले जाना होता है। हाथों की पोजीशन भी ऐसे ही बदलना होता है।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

7. स्किपिंग :-  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

स्किपिंग यानी रस्सी कूद। इस एक्‍सरसाइज को 20 मिनट तक करने से एक बार में करीब 200 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। यह कई लोगों का बचपन का खेल भी होता है।

इसके लिए घर में मौजूद कोई भी मजबूत रस्सी का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसे करने से पैरों, टांगों, जांघों, कमर और कलाइयों की पूरी एक्‍सरसाइज होती है। साथ ही पूरा शरीर फ्लैक्सिबल होता है। हाथों को शरीर से करीब एक फुट की दूरी पर रखकर और रस्सी को पीछे से आगे लाकर पीछे की ओर ले जाना होता है। जब रस्सी आगे से पीछे की ओर जाती है, तब ऊपर पंजे के बल से कूदकर और हाथों व कलाइयों के मदद से रस्सी को घूमना होता है। 

8. हाई नी मार्च :- 

हाई नी मार्च को करना बहुत आसान है। इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी को अच्छी शेप मिलती है। पैरों को आपस में मिलाकर और हाथ शरीर के साथ सीधे सटाकर, सीधे खड़े हो जान होता है। अब बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए छाती तक लेकर और दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए ऊपर लाना होता है। फिर दाएं पैर और बाएं हाथ को नीचे लाकर और बाएं पैर और दाएं हाथ को ऊपर उठाना है। इसमें एक ही जगह खड़े होकर पैरों को ऊपर-नीचे करना है, जैसे हम सामान्य रूप से चलते हैं। इसे नॉर्मल स्‍पीड में ही करना है।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

9. स्क्वाट जम्प :-

इस एक्‍सरसाइज में कमर को सीधा और घुटनों को थोड़ा मोड़ते हुए नीचे झुकना होता है और हाथों को आगे की तरफ सीधा फैलाना है। इसके बाद जितना हो सके हवा में उछलकर हाथों को ऊपर लेकर जाना होता है। जब वापस नीचे आएं, तो फिर से घुटनों को मोड़कर बैठ जाना है। यह स्थिति कुर्सी में बैठने जैसी होनी चाइये।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

10. माउंटेन क्लाइम्बर :-  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

  माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज में जमीन पर पेट के तरफ से लेटकर और हाथों को कंधों के पास लाते हुए जमीन पर रखे। इसके बाद हाथों की मदद से शरीर को ऊपर उठाना है। शरीर का पूरा वजन हथेलियों पर होना चाहिए। ध्‍यान रखें शरीर ऊपर से लेकर नीचे तक सीधा होना चाहिए। फिर बाएं घुटने को मोड़कर छाती के पास लाये और करीब दो सेकंड इसी पोजीशन में रहना है। फिर बाएं पैर को वापस पीछे ले जाकर और तुरंत दाएं पैर को आगे लाना है। ऐसा लगातार करना है। माउंटेन क्लाइम्बर एक्‍सरसाइज से ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहता है।

Conclusion :- कार्डियो एक्सरसाइज को घर पर भी आसानी से कर सकते है। कार्डियो एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। कार्डियो से लंबे समय तक जीने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसे हर कोई कर सकता है, ये ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह रोज करने से शारीरिक और मानसिक स्थिति स्ट्रांग हो जाती है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है।  (10 EASY CARDIO EXERCISES) 

Share Now:

Leave a Comment